Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

पत्नी से झगड़ा होने पर बेटे को खाई में फेंका, फिर खुद भी कूद गया; उत्तराखंड में दिल दहलाने वाली घटना – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से झगड़े के दौरान एक आदमी ने पहले अपने 3 महीने के बेटे को खाई में फेंक दिया। उसके बाद खुद भी खाई में कूद गया। त्योहार वाले दिन वह नशे में घर आया था। इसी बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के दबोली गांव में 30 साल के एक मजदूर ने पत्नी से झगड़े के दौरान अपने तीन महीने के बेटे को 300 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। उसके बाद वह खुद भी खाई में कूद गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद लैंसडाउन थाने की एक टीम मौके पर पहुंची।
मृतक की पत्नी ने बताया कि नेपाल के दैलेख जिले का रहने वाला उसका पति शराब पीकर दोपहर करीब डेढ़ बजे उससे झगड़ा करने लगा था। लैंसडाउन थाने के सब-इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर था। त्योहार वाले दिन वह नशे में घर आया और झगड़े के दौरान उसने अपनी पत्नी से बच्चे को छीनकर खाई में फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गया।
शर्मा ने बताया कि परिवार पहले सतपुली में रहता था। उसके बाद अब वह डबोली गांव में किराए के मकान में रहने लगा था। अधिकारी ने बताया कि बाद में ग्रामीणों ने उस व्यक्ति और बच्चे दोनों को बाहर निकाला। बच्चा मर चुका था, जबकि व्यक्ति की सांसें चल रही थीं। उसे चैलूसैंण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को कोटद्वार स्थित शवगृह भेज दिया गया। जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। अधिकारी ने कहा कि मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम मंगलवार को पूरा हो गया। प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में ऐप आधारित टैक्सी सेवा का विरोध, स्थानीय चालकों ने की नारेबाजी; जानिये वजह | | my uttarakhand news

देहरादून में ऐप आधारित टैक्सी सेवा का विरोध, स्थानीय चालकों ने की नारेबाजी; जानिये वजह…

50 minutes ago

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

1 hour ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

2 hours ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

2 hours ago