विकासनगर: बरोटीवाला में जमनीपुर रोड स्थित ग्रेट वैल्यू स्कूल परिसर के एक घर में तड़के बदमाशों ने घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की और अलमारी में रखी नकदी के साथ करीब 90 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने परिवार के तीनों सदस्यों के हाथ बांधकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेट वैल्यू स्कूल परिसर में मौजूद घर में गोपाल सिंह राठौर अपनी पत्नी नीलम राठौर और बेटे के साथ रहते हैं। नीलम राठौर के अनुसार, तड़के करीब 3:15 बजे दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुसे। आहट होने पर जब उन्होंने बदमाशों से पूछा कि वे कौन हैं तो आरोप है कि दोनों ने उनके और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
नीलम के मुताबिक, बदमाशों ने उनसे स्कूल के प्रिंसिपल के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल विकासनगर में रहते हैं और वह स्कूल की देखभाल के लिए यहां रहती हैं। आरोप है कि इस पर बदमाशों ने कहा कि उन्हें प्रिंसिपल को मारने की सुपारी मिली है। साथ ही धमकी दी कि शोर मचाने या किसी को बताने पर उन्हें भी मार दिया जाएगा।
अलमारी से नकदी और जेवर ले जाने का आरोप
नीलम राठौर ने आरोप लगाया कि इसके बाद बदमाशों ने घर की अलमारियां खोलीं और उसमें रखी नकदी तथा करीब 90 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। जाने से पहले बदमाशों ने परिवार के तीनों सदस्यों के हाथ बांध दिए और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
नीलम ने किसी तरह कमरे की खिड़की खोली और पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर गेट खोला और पुलिस को सूचना दी।
तीन बदमाशों के आने की बात
पीड़िता के अनुसार, कुल तीन बदमाश घर में आए थे। इनमें से दो कमरे के अंदर घुसे थे, जबकि एक बाहर खड़ा था। उन्होंने बताया कि एक बदमाश के हाथ में मोटा डंडा और दूसरे के पास लोहे की रॉड थी। आरोप है कि लोहे की रॉड से उनके पति के साथ मारपीट की गई।
पुलिस टीम करीब 4:20 बजे मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया था, जिसने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Post Views: 4
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Marking a historic leap from maritime security to…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 12 Oct: Mufti Shamoon Qasmi, the newly appointed Chairman of…
By Radhika Nagrath Haridwar, 12 Oct: A day long national conference, titled “Psychology Beyond Boundaries:…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun The Uttarakhand government has imposed a fresh one year prohibition…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी…
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को गांव में ही मिली…