देहरादून में 44.61 ग्राम MDMA के साथ छह गिरफ्तार, पुलिस ने सिद्धू गैंग से जुड़े होने का किया दावा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और राजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छह कथित ड्रग्स पैडलरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े हैं। आरोपितों के कब्जे से कुल 44.61 ग्राम MDMA बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद MDMA की कीमत लाखों रुपये है।
 
पुलिस के अनुसार, नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 सितंबर की रात संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाई रिजॉर्ट के पास एक कार में सवार चार युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 27.12 ग्राम MDMA बरामद हुई।
 
इसके बाद पुलिस टीम ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 17.49 ग्राम MDMA बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों कार्रवाई में बरामद MDMA की कुल मात्रा 44.61 ग्राम है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ राजपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
 
कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों में बेचने का आरोप
 
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपित देहरादून के अलग-अलग इलाकों में रहकर देहरादून और अन्य राज्यों के शिक्षण संस्थानों से तकनीकी शिक्षा का कोर्स कर रहे थे। पूछताछ में आरोपितों ने कथित तौर पर बताया कि वे दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते हैं।
 
पुलिस का दावा है कि सिद्धू या उसके एजेंट देहरादून आकर आरोपितों को MDMA उपलब्ध कराते थे। कुछ मौकों पर आरोपित खुद दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जाकर भी सिद्धू से MDMA और अन्य मादक पदार्थ लेकर देहरादून आते थे।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपित MDMA को विशेष रूप से कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपित अच्छे परिवारों से हैं और उच्च शिक्षा हासिल कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वे कथित तौर पर नशा तस्करी में शामिल हुए।
 
छह आरोपित गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 21 वर्षीय वेदांत चौहान, रचित शर्मा, श्रीकांत, चिराग रस्तोगी, अभिषेक थापा और वैभव ममगांई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं।
 
एसपी सिटी देहरादून शेखर सुयाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते थे। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

10 minutes ago

लिंगानुपात में सुधार के लिए सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान जरूरी: डीएम –

 देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि लिंगानुपात में संतुलन कायम करने के लिए…

16 minutes ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर –

  देहरादून,। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक निर्वाचन में श्री नन्दलाल जोशी को…

23 minutes ago

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के ठेकेदारों ने प्रमुख सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात की। –

 देहरादून— देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत…

31 minutes ago

केदारनाथ धाम में धरने पर बैठे BKTC के कर्मचारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, जानिए क्यों? – myuttarakhandnews.com

कर्मचारियों ने मंगलवार से एक सप्ताह तक मंदिर केदारनाथ मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन करने…

2 hours ago