Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सड़क पर हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टकराने के बाद मचा हड़कंप; Video देखें – Uttarakhand

Emergency landing of helicopter on the road in Rudraprayag, Uttarakhand, commotion after colliding with a car; watch videoइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रप्रयाग। सेरसी बड़ासू से चारधाम तीर्थयात्रियों को लेकर केदारानाथ धाम जा रहे क्रेस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान वह एक कार से टकरा गया। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सड़क पर उतार दिया। इसमें पांच यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। हालांकि पायलट को हल्‍की चोट आई है।सड़क किनारे खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा है, यद्यपि उसमें कोई सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने सेरसी बड़ासु हेलीपैड से उड़ान भरी थी और टेकआफ होते ही सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। यूसीएडीए के सीईओ ने जानकारी दी है कि यात्रियों को लेकर सेरसी से उड़ान भर रहे क्रिस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने एहतियातन हेलीपैड की बजाय सड़क पर लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है। बाकी शटल संचालन तय समय के अनुसार सामान्य रूप से चल रहा है।हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षितउत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने एएनआई से कहा, “रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।”

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago