Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में स्थापित की जाएंगी 23 खेल अकादमी, सीएम का ऐलान- जल्द लागू होगा स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान

इस खबर को शेयर करेंदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल दौरे का पहला दिन खेल और खिलाड़ियों के नाम रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर समेत 38वें राष्ट्रीय खेल में नैनीताल जिले के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने के उद्देश्य से जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी।
मल्लीताल के डीएसए मैदान में आयोजित स्व. एनके आर्या मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शुक्रवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्व स्तरीय एथलीट और एक हजार अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
कुछ औपरिकताएं रह गई हैं, जिनके पूरा होते ही खेल विवि बनने का सपना पूरा हो जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक प्रकार के प्रयास कर रही है। राज्य में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। साथ ही सीएम खेल विकास निधि, सीएम खिलाड़ी प्रोत्सहन योजना, सीएम उदीयमान खिलाड़ी योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
The post उत्तराखंड में स्थापित की जाएंगी 23 खेल अकादमी, सीएम का ऐलान- जल्द लागू होगा स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान appeared first on .

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago