Categories: hindiUttarakhand

आजादी के बाद उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार डाले जाएंगे वोट, लोगों में उत्साह – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोलीः उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली बार बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में स्थित भारत के प्रथम गांव माणा और नीति मलारी घाटी में इस बार होने वाले उपचुनाव में मतदान होगा. आजादी के बाद से घाटियों में माइग्रेशन वाले इन गांव में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं. 3,884 मतदाता वाले इन इलाकों में इससे पहले कभी भी चुनाव नहीं हुए हैं. क्योंकि विधानसभा चुनाव अधिकांश फरवरी, मार्च और अप्रैल के दौरान संपन्न हुए हैं तो ऐसे में इस बार पहली बार विधानसभा उपचुनाव में इस क्षेत्र के लोग अपने मत का प्रयोग अपने पैतृक गांव में ही करेंगे. क्योंकि इन ग्रामीण इलाकों में शीतकाल के दौरान काफी बर्फबारी होती है और ऐसे में यहां चुनाव संपन्न करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है.उपचुनाव मे भारत के प्रथम गांव माणा के 824, नीति के 220, मलारी के 599, कैलाशपुर के 210, गमशाली के 836, झेलम के 393, कोषा के 243, द्रोणागिरि के 368, जुम्मा के 141 सहित 3834 मतदाता अपने ही पैतृक गांव में पहली बार मतदान करेंगे. इस उपचुनाव मे घाटियों में स्टार प्रचारकों का तांता भी देखा जायेगा. घाटी में पहली बार चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ अन्य मंत्रियों के भी पहुंचने की उम्मीद है.कैलाशपुर की प्रधान श्रीमती सरिता देवी, गमशाली की प्रधान श्रीमती जसोदा देवी, मेहर गांव की प्रधान श्रीमती लक्ष्मी देवी, बम्पा प्रधान श्रीमती पीतांबरी देवी, कागा प्रधान पुष्कर सिंह राणा का कहना है की घाटी के लोगों में काफी उत्साह है और आने वाले समय में जैसे ही उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार होगा तो घाटी में रौनक दिखाई देगी. बता दें कि देश के कुल 7 राज्यों के 13 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. इसके लिए 10 जुलाई को मतदान होंगे. चुनाव आयोग ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

40 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago