Latest posts by Sapna Rani (see all)गंगोत्री: उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई . हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 24 अन्य लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं हादसे के बाद कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गंगनानी से 50 किलोमीटर पहले हुए हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गयी.पेड़ से टकराकर अटक गई बसहादसे के बाद जब अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी तो बीच में ही एक पेड़ के सहारे अटक गई. पुलिस ने कहा कि इस कारण हादसे में जनहानि कम हुई. अगर बस सीधी खाई में गिर जाती तो कई और लोगों की जान जा सकती थी. वहीं पुलिस ने बताया कि बस में कुल बस में कुल 27 लोग सवार थे. सभी गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रहे थे.राहत और बचाव जारीवहीं हादसे के बाद राहत और बचाव काम तेजी से किया गया. हादसे में सभी घायलों को बस से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी और उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर की रहने वाली दीपा तिवारी और हल्द्वानी की रहने वाली नीमा टेडा तथा मीना रेकवाल के रूप में हुई है.पहले भी यहां हो चुका है हादसागौरतलब है कि इससे पहले भी इसी जगह पर बड़ा हादसा हो चुका है. 2010 में एक ट्रक खाई में गिरा था, जिसमें 27 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गयी थी. इसके बाद साल 2023 में भी यहां एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी.
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…