दून में एमबीबीएस इंटर्न के बाद पीजी डॉक्टर भी हड़ताल पर – myuttarakhandnews.com

देहरादून। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 600 एमबीबीएस इंटर्न के सोमवार को हड़ताल पर जाने के बाद मंगलवार से करीब 600 पीजी डॉक्टर भी कार्य बहिष्कार पर चले गए। इससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीजी डॉक्टरों ने इमरजेंसी और इमरजेंसी ओटी में सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है, जबकि ओपीडी, वार्ड और इलेक्टिव ओटी में काम नहीं करेंगे। एमबीबीएस इंटर्न 17 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं। वहीं, पीजी डॉक्टरों का स्टाइपेंड 69 से 71 हजार रुपये है और वे इसे 1.10 लाख रुपये करने की मांग कर रहे हैं।
दून अस्पताल में इंटर्न की जगह नर्सिंग व पैरामेडिकल इंटर्न और कर्मचारियों को ओपीडी में लगाया गया, जबकि वार्डों में पीजी डॉक्टरों और जेआर पर काम का बोझ बढ़ गया। निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इंटर्न के मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पीजी डॉक्टरों का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

डॉ तबस्सुम ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति बनी –

  देहरादून,  शिक्षाविद व स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ प्रो. तबस्सुम नकवी को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की…

2 hours ago

दिव्यांगता को कमजोरी नहीं, क्षमता समझें – मनोज सरकार –

देहरादून, । अर्जुन अवॉर्डी और पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने कहा कि दिव्यांगता किसी…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑर्थोराडिकॉन 2026 12 सितम्बर से –

  देहरादून ,। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स और इमेजिंग के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन –

  देहरादून , , आपदा प्रबंधन और तमाम समस्याओं का समाधान खोजने के लिए ग्राफिक एरा…

3 hours ago

बिना मान्यता संचालित दो मदरसों पर कार्रवाई, काशीपुर में प्रशासन ने किया सील – myuttarakhandnews.com

काशीपुर: प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के संचालित हो…

4 hours ago