हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम बारिश के दौरान पुलिया पर खेल रही दो बच्चियां अचानक नाले में गिर गईं। पानी का बहाव तेज होने के कारण छह वर्षीय बच्ची बह गई, जबकि सात वर्षीय बच्ची को आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान रावली महदूद में कृपाल स्कूल के पास कुछ बच्चे पुलिया पर खेल रहे थे। बारिश के चलते नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और इसी दौरान दो बच्चियां नाले में गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने सात वर्षीय हिमानी को किसी तरह नाले से बाहर निकाल लिया।
वहीं छह वर्षीय विधिका तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। विधिका ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर की रहने वाली थी और वर्तमान में कृपाल नगर, रावली महदूद में रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया और नाले में कई स्थानों पर बच्ची की तलाश शुरू की गई। तेज बारिश और पानी के बहाव के बीच एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक सर्च अभियान चलाया।
बच्ची की तलाश के लिए आसपास के नालों और संभावित स्थानों पर भी अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए टीमें अभियान में जुटी हुई हैं।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…