मंगलौर: हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी मां का निधन बीते अप्रैल माह में हो गया था। इसके बाद वह अपने सौतेले पिता के साथ रह रही थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जून में उनके सौतेले पिता ने उनके साथ तीन बार छेड़छाड़ की और उनके निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ।
पीड़िता का कहना है कि उसने जब इन सब बातों का विरोध किया तो आरोपी पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी डर गई थी। डर के कारण पीड़िता ने लंबे समय तक इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।
बीती 29 अगस्त को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…
देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…