Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश बनी काल, पति-पत्नी समेत तीन की चिताएं साथ जलीं, दो अब भी लापता – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर,: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पौंसारी में अतिवृष्टि के दौरान लापता तीन लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान रमेश चंद्र जोशी का के रूप में हुई। अन्य की खोजबीन जारी है। कपकोट तहसील के पौंसारी गांव के खाईजर में आई आपदा में मारे गए पति-पत्नी समेत तीन लोगों की चिताएं सरयू संगम पर एक साथ जलीं। दो लापता लोगों की खोज अभी जारी है।
पौंसारी गांव में हुए हादसे में रमेश चंद्र जोशी, उनके पुत्र गिरीश लातपा हो गए थे, जबकि उनकी पत्नी बसंती का शव बरामद कर लिया गया था। शनिवार को रेस्क्यू के दौरान 50 वर्षीय रमेश जोशी का भी शव मिल गया। गिरीश अभी भी लापता हैं। इसी हादसे में दूसरे परिवार के पूरन जोशी लापता हो गए थे। उनकी मां बचूली का शव मिल गया था। घटना की सूचना के बाद रमेश का पुत्र गणेश दिल्ली से पहुंचा, जबकि बचुली के दो पुत्र महेश चंद्र व प्रकाश चंद्र भी घटना के बाद गांव पहुंच गए। दानों हल्द्वानी रहते हैं। देर शाम पीएम के बाद तीनों की चिताएं एक साथ जलीं। रमेश और बसंती को गणेश, जबकि बचुली को उनके बेटे प्रकाश व महेश ने मुखाग्नि दी। पूरन व गिरीश की खेाज जारी है।
अधिकारी राहत शिविर में रहेराजकीय इंटर कॉलेज बैसानी में आपदा राहत शिविर बनाया गया है। यहां 12 परिवार के लोगों को रखा गया है। विधायक सुरेश गड़िया, डीएम आशीष भटगांई तथा एसपी चंद्रशेखर घोड़के रातभर शिविर में जमे रहे। मातहतों को दिशा निर्देश दिए।
500 मीटर के दायरे में मिले तीन शवकपकोट के पौंसारी के खाईजर तोक में अतिवृष्टि के बाद का मंजर काफी भयावह है। घटना के बाद शव अलग-अलग स्थानों से रेस्क्यू किए गए हैं। शव ढूंढने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम भी पौंसारी पहुंच गई है। पौंसारी का प्राथमिक विद्यालय परिसर मलबे से पटा हुआ है। कक्षा कक्ष में जाने तक का रास्ता नहीं बचा है। बैसानी में लोग घरों के आंगन में रोटी बनाकर खा रहे हैं। खाईजर में दो मकान व गोशाला पूरी तरह नष्ट हैं। इन घरों में रहे लोगों के शव अलग-अलग स्थान से बरामद हुए। पहला शव बसंती देवी का घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर मिला। दूसरा बचुली देवी का 500 मीटर दूरी एक पत्थर के ऊपर अटका मिला। तीसरा शव शनिवार को घटना स्थल के कुछ ही दूरी पर मलबे में दबा मिला। यहां अन्य दो लापता लोगों की तलाश जारी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

27 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

10 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago