देहरादून : सतेंद्र साहानी आत्महत्या कांड उत्तराखंड में फैले भूमाफियाओं के काले कारोबार को धीरे धीरे परतों से बाहर ले कर आता नजर आरहा है ।साहानी आत्महत्या में जहाँ अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता न्यायिक हिरासत में है वहीं गुप्ता ब्रदर्स के साथ रिश्ते को ले कर कई लोगों का नाम भी उछल रहा है जिनमे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र रावत भी है । हालांकि अभी तक उनका नाम किसी कानूनी प्रक्रिया में नहीं आया ।केस की जांच में देहरादून पुलिस दिन रात लगी है , जिसकी विवेचना में आया कि सत्येंद्र साहनी( मृतक) की कंपनियों में कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध किया गया। इसलिए इन 5 कंपनियों व 01 व्यक्ति को पुलिस द्वारा कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा है।ये कंपनियां है अवनी परिधि एनर्जी कम्युनिकेंट कंपनी , विजेता वेबरेजर्स कंपनी , सुरपाल पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,इनवी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,अर्जुन सिंह जोहाल कंपनी व NV डिजिटलरीज एंड और ब्रीफेरिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मृतक सतेन्द्र सिंह साहनी की कंपनी साहनी स्ट्रक्चर्स एलएलपी व साहनी इंफ्रा एलएलपी में प्रोजेक्ट हेतु 30 करोड़ 95 लाख रूपए का ट्रांजैक्शन हुआ है, जबकि उक्त कंपनियों का मृतक के साथ प्रोजेक्ट डील में किसी भी प्रकार से कोई भी अनुबंध नहीं था ।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…