सौम्या शर्मा के सिर सजा मिस टीन उत्तराखंड-2024 का ताज – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

नव्या फर्स्ट,शिवानी सेकंड और श्रेया रही थर्ड रनरअप
देहरादून।इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से मिस टीन उत्तराखंड-2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीनेजर्स ने पांच अलग-अलग राउंड में कैट वॉक की। इस दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक अंदाज में कैटवॉक कर जजेज के सवालों के जवाब भी दिए।मिस टीन उत्तराखंड 2024 का ताज सौम्या शर्मा के सिर सजा तो वहीं फर्स्ट रनरअप – नव्या उनियाल, सेकंड रनरअप- शिवानी रावत थर्ड रनरअप- श्रेया कोठारी रही।
इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से मिस टीन उत्तराखंड के चौथे सीजन का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून सहित टिहरी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल की टीनएजर्स लड़कियों ने प्रतिभाग किया। ग्रूमिंग के बाद प्रतिभागी बेहद कॉन्फिडेंट भी दिखी। रविवार को रिस्पना पुल के समीप स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में मिस टीन उत्तराखंड -2024 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस दौरान पहले राउंड में प्रतिभागियों ने वेस्टर्न ड्रेस में रैंप वॉक की। दूसरा इंट्रोडक्शन राउंड हुआ।तीसरे में ट्रेडिशनल और चौथे में एथनिक ड्रेस तो पांचवे और लास्ट राउंड में गाउन पहन कर कैट वॉक की। पहले टॉप -10 और फिर टॉप -6 को चुना गया। अंत मे विनर, फर्स्ट रनरअप, सेकंड रनरअप और थर्ड रनरअप चुनी गई। आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया कि 13 से 19 साल की लड़कियो ने कांटेस्ट में हिस्सा लिया। अलग अलग सब टाइटल के बाद इसका ग्रैंड फिनाले किया गया। यहां से विनर मॉडल को नेशनल इम्बेलिश मिस इंडिया टीन एशिया पैसिफिक के लिए जयपुर भेजा जाएगा। जहां देश भर की मॉडल्स पहुंचेंगी। वहां से चयन होने के बाद विनर को इंटरनेशनल के लिए भी भेजा जाएगा। ख्याति ने बताया ये कांटेस्ट उन टीनेजर्स लड़कियों के लिए है जो बचपन से ही अपनी आंखों में कुछ अलग करने का सपना तो रखती हैं लेकिन उनको सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। एक महिला और मॉडल होने के नाते लड़कियों के सपनों को पूरा करने का भरसक प्रयास हमारी ओर से किया जा रहा है। जजेज की भूमिका में ऐश्वर्या बिष्ट मिस उत्तराखंड-2022, डॉ. अंजुम अग्रवाल दंत चिकित्सक, रिद्धिमा ममगाई -मिस टीन टूरिज्म 2023, मनदीप सिंह लक्ष्मी ज्वैलर के मालिक, अन्नु सिंह मनोचिकित्सक, लवली आनंद आनंद मठ कल्याण सोसायटी के मालिक, अनुज भास्कर – अतेवरा ग्रुप के फाउंडर, उमा किंजर – शिक्षक और मेकअप आर्टिस्ट ,कनाई अग्रवाल – दून बिजनेस स्कूल के ट्रस्टी उपस्थित रहे।इस मौके पर कोरियोग्राफर निहारिका सिंह और फोटोग्राफर पीयूष और आशीष पंवार ने विशेष सहयोग किया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

7 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago