Categories: hindiUttarakhand

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में गुस्सा, हरिद्वार में सड़कों पर चिपकाए पाकिस्तान के झंडे-पोस्टर, पुलिस अलर्ट – Uttarakhand

Anger in Uttarakhand after Pahalgam terror attack, Pakistan flags and posters pasted on the roads in Haridwar, police on alertइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में भगत सिंह चौक के पास सड़कों के ऊपर पाकिस्तान के झंडे और पोस्टर चिपकाए गए।पुलिस ने पहुंचकर पोस्टरों को हटाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान के पोस्टर और झंडे सड़कों पर चिपकाने के बाद पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी के साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया गया है।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में राजपुरा में पकिस्तान के खिलाफ प्रर्दशन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने पाकिस्तान के झंडे को आग लगाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब समय आ गया है कि सरकार आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक और कठोर कार्रवाई करे।सरकार को जल्द कड़ा कदम उठाना चाहिए। पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि आतंक को जड़ से मिटने का वक्त आ गया है। तो दूसरी ओर, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने आतंकी घटना को कायराना और मानवता विरोधी बताया। विदित हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए निहत्थे टूरिस्टों को आतंकियों ने गोली मार दी थी। पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनसे उनका धर्म भी पूछा था।इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद से ही देशभर में लोगों में भारी गुस्सा है। देश के कई राज्यों में लोगों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध भी दर्ज कराया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पीएनबी ने ‘प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया –

  देहरादून -: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक…

5 minutes ago

वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी! –

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी…

35 minutes ago

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

2 hours ago

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

4 hours ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

5 hours ago