Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भाई को बहता देख दो बहनों ने गंगनहर में लगाई छलांग, लापता –

Two sisters jumped into Ganga canal after seeing their brother drowning in Uttarakhand and are missingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने यहां बताया कि हादसा बहादराबाद-सिडकुल मार्ग पर गंगनहर पर बने छठ पूजा घाट पर दोपहर बाद हुआ। नहाते समय 12 साल का वंश पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसने बताया कि वंश को बचाने के लिए उसकी दो बहनों-ईशा (14) और मनीषा (15) ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने भाई को तो किसी तरह बचा लिया मगर दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व जल पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का मूल निवासी है और यहां के सलेमपुर क्षेत्र में रहता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

1 hour ago

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

3 hours ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

4 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

5 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

15 hours ago