Dehradun: उत्तराखंड में सितंबर के बाद अब गर्मी का मौसम आ गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवा चलने की संभावना बनी हुई है।
शनिवार को उत्तराखंड के कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, और उधमसिंह नगर में तो यह 37.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले पांच सालों में सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई है।
भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में अब उमस भरी गर्मी का सामना, मौसम विभाग ने दी जानकारी
उत्तराखंड में गर्मी और शुष्क मौसमभारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में आगामी दिनों में शुष्क मौसम रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बादल छाए रहने का अनुमान है। रविवार को राज्य के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून में गर्मी का सितमदेहरादून, जो उत्तराखंड की राजधानी है, में शनिवार को 35.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
सोर्स- इंटरनेट
मानसून की वापसी और उसके प्रभावउत्तराखंड में 20 जून को मॉनसून ने एंट्री की थी, जो 26 सितंबर को वापस चला गया। अगस्त और सितंबर में प्रदेश में अतिवृष्टि (अधिक बारिश) ने काफी तबाही मचाई थी, लेकिन अब मानसून के जाने से प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर शुरू हो गया है। विशेष रूप से, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में इस बदलाव का असर दिखाई दे रहा है।
पांच जिलों में बारिश की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तराखंड के पांच जिलों चमोली, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…