Electric Bus Service: नोएडा से देहरादून जानें वाले के लिए यूपी सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग के अनुसार, राज्य सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 5,000 रुपये, पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों के लिए 1 लाख रुपये तक और निजी इलेक्ट्रिक बसों के लिए 20 लाख रुपये की सब्सिडी के माध्यम से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है। सबसे खास बात है कि इस इलेक्ट्रिक बस सेवा दोनों राज्यों के लिए एक गेंमचेंजर साबित होगा, साथ ही इसका किराया भी काफी कम है, जिससे लोग आसानी से नोएडा से देहारादून और देहरादून से दिल्ली पहुंच सकेंगे।
नोएडा से देहरादून के बीच शुरू हुई Electric Bus Serviceउत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को नोएडा और देहरादून के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक बस सेवा का संचालन ईजी गो बस द्वारा शुरू किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरूआत में इस रूट पर चार बसे संचालित हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में और 5 बसों को चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसका अलावा मंत्री जी ने यात्रियों से स्वचछ यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया। मालूम हो कि सर्दियों का मौसम शुरू होने जा रहा है, वहीं बड़ी संख्या में लोग नोए़डा से पहाड़ों का रूख करते है। वहीं यह बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों का काफी फायदा होगा।
दोनों राज्यों के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजरदरअसल ईज़ी गो के पार्टनर अनिल दीक्षित ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “इलेक्ट्रिक बसें ग्रेटर नोएडा के परी चौक से हरिद्वार होते हुए देहरादून तक चलेंगी और 300 किलोमीटर की दूरी लगभग पाँच घंटे में तय करेंगी। शुरुआत में, हम इस रूट पर चार बसों से शुरुआत कर रहे हैं और आने वाले दिनों में पाँच और बसें जोड़ने की योजना बना रहे हैं।” सेवाएँ सुबह और शाम दोनों समय चलेंगी, जिनका किराया ₹400 से ₹500 तक होगा। “हम जल्द ही नोएडा से आगरा तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की भी योजना बना रहे हैं।” यह कहना गलत नहीं होगा कि समय के साथ-साथ यात्रियों का पैसा भी बचेगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा।
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…