Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बाद आफत की बारिश, चमौली के थराली में कहर… मलबे में दबी स्कॉर्पियो – Uttarakhand

After severe heat in Uttarakhand, there is a rain of disaster, havoc in Tharali of Chamoli… Scorpio buried in the rubbleइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बाद बारिश का असर दिख रहा है। चमौली जिले में भीषण बारिश का कहर देखने को मिला है। थराली इलाके में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आफत मचा दी। भारी बारिश के कारण गदेरे से मलबा आ गया, जिससे दो वाहन उसकी चपेट में आ गए। एक आल्टो कार और एक स्कोर्पियो मलबे में दब गए। आपदा की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम एक्टिव हुई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।थराली इलाके में भारी बारिश के बाद बढ़ी तबाही से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने के कार्य में जुटी है। साथ ही, प्रभावित लोगों की मदद भी की जा रही है। बारिश के कारण क्षेत्र में भारी तबाही मच गई है और लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि अगर और बारिश हुई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त संसाधन भेजे जा रहे हैं।सड़क पर यातायात प्रभावितभारी बारिश के कारण मलबा सड़क पर बिखड़ गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया है। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, मलबे के बीच से पानी बहता दिख रहा है। इससे स्थिति और भयावह होती जा रही है।तबाही का वीडियो आया सामनेभारी बारिश के बाद थराली इलाके में मची तबाही का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गाड़ियां और सड़क मलबे से पूरी तरह से ढक गई हैं। इसके अलावा बारिश जारी रहने से बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने में परेशानी आ रही है। प्रशासन की ओर से मलबे को तेजी से हटाकर सड़क पर यातायात व्यवस्था को बहाल करना प्राथमिकता में है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago