Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अलर्ट, आसमान से आई आफत, बारिश ने काटा गदर, चारों तरफ बस मलबा – Uttarakhand

Alert in Uttarakhand, disaster came from the sky, rain wreaked havoc, debris all aroundइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशी: एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में आसमान से आग बरसी रही है तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में आसमान से बारिश आफत बनकर बरसी है. बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत तो मिली लेकिन भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 अप्रैल से बारिश-ओलावृष्टि सहित आंधी-तूफान पर अलर्ट भी जारी किया है. बारिश के बाद पहाड़ी से आए मलबे में कई गाड़ियां दब गईं.अलर्ट पर हैं राहत व बचाव दलसड़कों पर पहाड़ के मलबे एकत्रित हो गए. करीब डेढ़ घंटे की बारिश से नाले-गदेरे सहित नदियां उफान पर आ गई थीं. पिंडर नदी का अचानक से जलस्तर बढ़ गया. जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव मोड पर आ गया. राहत व बचाव दल को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है. बारिश के चलते नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. उत्तरकाशी में अप्रैल माह की बारिश से आपदा जैसे हालात दिखे. पहाड़ी से गंगोत्री हाइवे पर मलबा पत्थर गिरे और कई गाड़ियां दब गईं. बारिश से नदी-नाले ऊफान पर आ गए.कई जगह गिरे ओलेइसके अलावा कई जगहों पर तेज़ आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे. वहीं कई जगहों पर मलबा आने से रोड बंद भी हो गए. उत्तराखंड में बुधवार को अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया. अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली सहित कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश हुई कई जगह मलबा आने से रास्ता भी बंद हो गया.वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अचानक से मौसम में करवट बदली है, जिसके कारण कुमाऊं में पहाड़ से लेकर मैदान तक फसलों और बागवानी को भारी नुकसान हुआ है. पहाड़ में जहां ओलों नुकसान किया है वहीं मैदान में आंधी तूफान में तबाही मचा दी है. किसानों की फसल चौपट हो चुकी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत

राजा वाला में जनसंपर्क के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं…

17 minutes ago

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों को नियमित अपडेट करने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश देहरादून,।…

59 minutes ago

धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गंगा आरती, 51 आशीर्वाद…

7 hours ago

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की…

8 hours ago

भाजपा नेता अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई –

  देहरादून, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्चित डावर ने आज मुख्यमंत्री आवास…

8 hours ago

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”

विकसित भारत–2047 की थीम पर जनसहभागिता से आयोजित होंगे सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता…

8 hours ago