दो दिन बाद खिला मौसम, मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी; पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश में दो दिन बाद मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। शनिवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
दून में तापमान सामान्य से ऊपर
आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक बढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह का तापमान प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी दर्ज किया गया।
रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
खासकर तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

32 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

39 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

45 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago