निजी पर्यटक वाहनों के नियमों में बड़ा बदलाव, अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए प्रावधान – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड: राजधानी समेत कई शहरों से संचालित होने वाले निजी परमिट (पर्यटक) वाहनों के नियमों में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ये संशोधन एक अप्रैल 2026 से उत्तराखंड सहित देश के सभी राज्यों में लागू हो जाएंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अखिल भारतीय पर्यटक यान (परमिट) संशोधन नियम, 2026 के तहत कई नई शर्तें जोड़ी गई हैं।
होम स्टेट से ही शुरू करनी होगी यात्रा
नए नियमों के अनुसार अब सभी पर्यटक वाहनों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे अपनी यात्रा उसी राज्य से प्रारंभ करें, जिसने उन्हें परमिट जारी किया है। इसके साथ ही कोई भी वाहन अपने गृह राज्य के बाहर लगातार 60 दिनों से अधिक नहीं रह सकेगा।
टोल बकाया होने पर नहीं मिलेगा परमिट
अब परमिट के लिए आवेदन करते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित वाहन पर राष्ट्रीय राजमार्ग का कोई भी टोल शुल्क बकाया न हो। बकाया पाए जाने की स्थिति में परमिट जारी नहीं किया जाएगा।
परमिट अवधि बढ़ाई गई
संशोधित नियमों के तहत पर्यटक वाहनों के परमिट की वैधता अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष कर दी गई है। इससे वाहन संचालकों को राहत मिलने की संभावना है।
आधार और सीआईएन/जीएसटी अनिवार्य
व्यक्तिगत आवेदकों के लिए आधार संख्या देना अनिवार्य किया गया है, जबकि कंपनियों को कॉर्पोरेट पहचान संख्या (CIN) या जीएसटी नंबर प्रस्तुत करना होगा। इससे यह सत्यापित किया जाएगा कि आवेदक का व्यवसाय उसी राज्य में संचालित है, जहां वाहन पंजीकृत है।
सरकार का कहना है कि इन संशोधनों का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और पर्यटन वाहनों की बेहतर निगरानी करना है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

35 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

55 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago