रुद्रपुर – आज सुबह कुमाऊँ मंडल में फिर से एक बड़ा बस हादसा हो गया, बताया जा रहा है कि दिल्ली से हल्द्वानी आ रही हल्द्वानी डिपो की बस सड़क किनारे खड़े चावल से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली से तेज गति से टकरा गयी ।टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस की धज्जियां उड़ गयी ।हादसे में बस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । वहीं बस सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राथमिक सूचना के अनुसार हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना ,और बस का तेज गति में होना बताया जा रहा है ।
हल्द्वानी डिपो की यह बस (यूके 04 पीए 2187) बीती रात दिल्ली से हल्द्वानी को चली थी , सुबह 5:00 बजे बस बिलासपुर के कैमरी चौराहे के समीप पहुंची तो यह हादसा हुआ ।मृतक बस चालक बिलासपुर निवासी रमनदीप सिंह बताया जा रहा है ।घायलों को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया ,कई यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
Post Views: 6
Post navigation
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …