Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे बैंक, जानिए क्या है माजरा? – Uttarakhand

Banks will remain open on Saturday and Sunday in Uttarakhand as well, know what is the matter?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. 23 दिसंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करने की तिथि रखी गई है, लेकिन, नामांकन दाखिल करने की तिथि के बीच शनिवार और रविवार पड़ रहा है. ऐसे में प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसबीआई बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं.राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 28 और 29 दिसंबर को बैंक में अवकाश होने की वजह से निर्वाचन से संबंधित कारवाई बाधित हो रही है. तय कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न होनी है. जिसके लिए प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के जरिए जमा कराये जाने का प्रावधान है. इसके साथ ही हर प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए अलग से बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं. एसएमएस शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने की वजह से कार्रवाई बाधित हो सकती है.जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी पत्रऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं कि अपने- अपने जिले के भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं को 28 और 29 दिसंबर को निर्वाचन के मद्देनजर जनसामान्य के लिए जरूरत के अनुसार खुला रखने के लिए तत्काल आदेश जारी करें. इसके साथ ही प्रत्याशी IFMS Uttarakhand की ई-चालान वेबसाइट (https://ifms.uk.gov.in/e-chalan/elogin.aspx) पर भी UKOSH User कियेट करके या फिर Quick Pay के जरिए भी ऑनलाईन नामांकन / जमानत धनराशि का भुगतान कर सकते है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

53 minutes ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

14 hours ago