एआई खोल रहा नई संभावनाओं के रास्ते… – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा

Share0

 
 
देहरादून,  ईडब्ल्यूएस डेटा और ऐआई हेड  बिस्वजीत दास ने कहा कि आज एआई मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझकर उसे तकनीक के माध्यम से दोहराने का प्रयास कर रहा है। जीवन के अनुभवों से जुटाया गया डेटा नए विचारों और समझ का आधार बनता है, जो एआई के विकास में सहायक है।
 
एडब्ल्यूएस (भारत एवं दक्षिण एशिया) डेटा और एआई हेड श्री बिस्वजीत दास आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री बिस्वजीत दास ने कहा कि व्यवसाय एआई का उपयोग अनुभव सुधारने, कार्यक्षमता बढ़ाने और नए प्रयोगों के लिए कर रहे हैं। एआई बड़े आयोजनों का सारांश बनाकर समय बचाता है और टैक्स जैसी प्रक्रियाओं को सरल करता है। भविष्य में एआई काम के तरीके बदलकर नई संभावनाएं खोलेगा।
 
उन्होंने कहा कि आज एआई तेजी से हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन रहा है और चीज़ों को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना रहा है। अब एआई आधारित एजेंट्स मैसेज भेजने, काम मैनेज करने और फैसले लेने जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं। तकनीक अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि एजेंट्स के बीच भी संवाद और सहयोग संभव हो गया है। बैंकिंग से लेकर वेयरहाउस तक एआई काम को तेज और आसान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हर युवा अपने आइडिया को तेजी से हकीकत में बदल सकेगा।
 
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रो डॉ कमल घनशाला ने  बिस्वजीत दास को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ नरपिंदर सिंह, प्रो वी सी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, एडब्ल्यूएस कॉर्डिनेटर डॉ आकांक्षा गुप्ता, सुमित गुप्ता, प्रशांत प्रियम, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए
 

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

60 minutes ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

2 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

13 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

13 hours ago