देश-विदेश से जुटे ओएनजीसी के दिग्गज, 44 वर्षों बाद हुआ मिलन – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminMarch 24, 2026March 24, 2026

Share0

देहरादून, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के वर्ष 1982 बैच के ड्रिलिंग डिसिप्लिन के ग्रेजुएट इंजीनियर्स का 44 वर्षों बाद भव्य पुनर्मिलन समारोह 21–22 मार्च 2026 को देहरादून स्थित पुनर्नवा रिसोर्ट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से आए अनेक पूर्व अधिकारी एवं तकनीकविद अपने जीवनसाथियों सहित शामिल हुए।ओएनजीसी के वेधन विभाग के इस सबसे बड़े बैच के सदस्यों ने अपने सेवाकाल में न केवल संगठन के भीतर, बल्कि देश-विदेश में भी नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। प्रतिभागियों ने ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। समारोह की विशेषता यह रही कि सभी सदस्य बिना किसी पद-प्रतिष्ठा के दंभ के, पूर्णतः आत्मीयता और मित्रवत भाव से एकत्रित हुए।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने ओएनजीसी के ड्रिलिंग एवं वेल इंजीनियरिंग संस्थान तथा तेल भवन स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। यह भ्रमण विशेष रूप से उनके परिवारजनों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और उन्होंने संगठन की समृद्ध विरासत को करीब से जाना।समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने अपने स्वर्णिम अतीत की स्मृतियों को साझा किया और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर भावुक क्षणों का अनुभव किया। सेवानिवृत्त साथियों में भी युवावस्था जैसा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।दोनों दिवसों की संध्या में संगीतमय एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण उल्लासपूर्ण बना रहा।इस अभूतपूर्व पुनर्मिलन समारोह के सफल आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे पूर्व अधिकारियों—दिल्ली के  अनिल माथुर एवं  योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुंबई के  अनूप दुआ, राजमुंद्री (आंध्र प्रदेश) के  सत्यनारायण, अहमदाबाद के  देशराज, कोलकाता के श्री सत्यव्रत मुखोपाध्याय तथा कोटा के  वेदप्रकाश—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं देहरादून स्थित ओएनजीसी के अधिकारियों  राजीव धूपर और  अनिल सिंह ने कार्यक्रम व्यवस्थापक  विनय कुमार गुप्ता के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और भविष्य में प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार मिलते रहने की सहमति व्यक्त की।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

31 minutes ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

1 hour ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

12 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

12 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

12 hours ago