अजय कुमार शर्मा ने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) का कार्यभार संभाला – my uttarakhand news

Advertisement

देहरादून:– अजय कुमार शर्मा ने एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी), भारत सरकार द्वारा की गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर, अजय कुमार शर्मा ने कहा, “मैं इस नई भूमिका को ग्रहण करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और विद्युत क्षेत्र में सततशील विकास और उत्कृष्टता से एसजेवीएन के मिशन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” श्री शर्मा कंपनी के मानव संसाधन कार्यों, कानूनी कार्यों की देखरेख और कंपनी की निगम सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व शाखा सीएसआर फाउंडेशन का भी नेतृत्व करेंगे। श्री शर्मा के नेतृत्व से एसजेवीएन की सकारात्मक, समावेशी वर्कप्‍लेस कल्‍चर बनाने की प्रतिबद्धता को और बढ़ने की आशा है, साथ ही विकास को बढ़ावा मिलेगा और कंपनी के दीर्घकालिक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।
के पास मानव संसाधन और औद्योगिक प्रचालन में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। एसजेवीएन में अक्तूबर, 2009 से प्रबंधक के रूप में नियुक्‍त होने के पश्‍चात, श्री शर्मा प्रमुख मानव संसाधन पहलों को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं, जिनमें कर्मचारी जुड़ाव और प्रोडक्‍ट‍िविटी में सुधार, कंपनी के रणनीतिक उद्देश्यों के साथ संरेखित मानव संसाधन नीतियों का विकास और कार्यान्वयन, व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की डिजाइनिंग और निष्पादन शामिल है, जिससे वर्कफॉर्स के कौशल और क्षमताओं में वृद्धि हुई और मानव संसाधन प्रक्रियाओं के साथ टेक्‍नोलॉजी इंटीग्रेशन और समग्र संगठनात्मक विकास में योगदान करते हुए दक्षता में सुधार हुआ। उन्हें संगठन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनुकरणीय नेतृत्व और टीम को प्रेरित करने के लिए दो बार ‘पीपुल्स चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।
एसजेवीएन में नियुक्ति से पूर्व, श्री शर्मा वर्ष 1996 से 2009 तक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में सेवारत रहे, जहां उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट में मैकेनिकल मेंटेनेंस के प्रमुख के रूप में सेवाएं दी। वर्ष 2007 में उन्हें ‘उत्कृष्ट कर्मचारी’ के रूप में सम्मानित किया गया।
श्री अजय शर्मा का जन्‍म 8 अप्रैल, 1974 को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिहुंता तहसील के खरगट गांव में हुआ । उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरगट में पूर्ण हुई। इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, इग्नू से मानव संसाधन में एमबीए तथा मानव संसाधन प्रबंधन में एक्सएलआरआई स्‍कूल ऑफ मेनेजमेंट जमशेदपुर से एक्‍जीक्‍यूटिव डेवल्‍पमेंट प्रोग्राम का सर्टिफिकेट कोर्स किया है। श्री शर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि में उनके पिता की दुकान है और उनकी माँ एक गृहिणी हैं। उनका विवाह श्रीमती शैली शर्मा से हुआ है और उनकी दो बेटियाँ हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago