पैसिफिक मॉल देहरादून में सजी साहित्‍य की महफिल – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा

Share0

Advertisement

देहरादून, पैसिफिक मॉल देहरादून आजकल साहित्‍य और कविताओं के साथ पुस्‍तकों में रुचि रखने वाले लोगों का गढ़ बना हुआ है। लॉक द बॉक्‍स पुस्‍तक मेले में जहां साहित्‍यप्रेमियों की मनपसंद किताबें उपलब्‍ध हैं, वहीं जाने माने लेखक यहां साहित्‍य को लेकर अपना मत रख रहे हैं। हाल ही में मॉल में वरिष्‍ठ लेखक दुर्जौय दत्‍त और लेखक व पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने शिरकत की। वहीं 28 सितंबर को लेखक अजय कुमार पांडेय मॉल में पहुंचेंगे।
पैसिफिक मॉल देहरादून अपनी अलग प्रकार की एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। फेस्टिव सीजन से पहले फेस्टिव अफेयर का आयोजन हो या कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम, लोगों को यहां हर प्रकार का माहौल दिया जाता है।
इसी कड़ी में 20 से 29 सितंबर तक लॉक द बॉक्‍स पुस्‍तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां पहुंचे लेखक दुर्जौय दत्‍त ने कहा कि साहित्‍य लोगों को उनके जीवन और समाज की सच्‍चाई बताने के साथ ही नई दिशा भी दिखाता है। वहीं, सौरभ द्विवेदी ने कहा कि साहित्‍य समाज का वो आईना है जो गलत और सही सबकुछ दिखाता है। उन्‍होंने मॉल को इस प्रकार के आयोजन के लिए बधाई दी।
ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्‍य साहित्‍य प्रेमी लोगों को एक अलग माहौल प्रदान करना है। पैसि‍फिक ग्रुप लोगों की जरूरतों के हिसाब से ही कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस लॉक द बॉक्‍स का उद्देश्‍य साहित्‍य और पुस्‍तक प्रेमी लोगों को एक अलग मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी मनपसंद पुस्‍तकों का आनंद ले सकें। इसके साथ ही डिजिटल संस्‍कृति के साथ पुस्‍तकों से भी जुड़े रहें।
पैसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्‍य साहित्‍य प्रेमी लोगों को एक अलग माहौल प्रदान करना है। पैसि‍फिक ग्रुप लोगों की जरूरतों के हिसाब से ही कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
इस लॉक द बॉक्‍स का उद्देश्‍य साहित्‍य और पुस्‍तक प्रेमी लोगों को एक अलग मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी मनपसंद पुस्‍तकों का आनंद ले सकें। इसके साथ ही डिजिटल संस्‍कृति के साथ पुस्‍तकों से भी जुड़े रहें।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

48 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago