Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में इतनी चढ़ गई अलकनंदा, बद्रीनाथ वाली सड़क भी डूब गई, डरा रहा मौसम

रुद्रप्रयाग: उत्‍तराखंड में मानूसन की बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है. कई हाईवे लैंडस्‍लाइड की चपेट में आ चुके हैं. अब बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ के पास मिनी गोवा बीच में अलकनंदा नदी का पानी नेशनल हाईवे पर आ गया है. इसके बाद यहां से आवाजाही बंद कर दी गई है. रुद्रप्रयाग में 2013 की आपदा के बाद ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है. यहां के प्रसिद्ध माँ धारी देवी मंदिर तक अलकनंदा नदी का पानी आ गया है. इस समय माँ अलकनंदा विकराल रूप में बह रही है. इसके रास्‍ते में जो आ रहा है, वो बह जा रहा है.
सड़क पर मलबा, भीमताल मार्ग बंदरानीबाग के पास भीमताल मार्ग पर पुल के पास भारी मलबा आने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे भीमताल की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. मार्ग को सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है.
उत्तरकाशी में फिर बारिश का कहरउत्तरकाशी में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिला है. गंगोत्री हाईवे भटवाड़ी स्थित पापड़ गाड़ में बरसाती मलवे के रौद्र रूप से बीआरओ का मोटर पुल बाल बाल बचा. पुल के ऊपर अटके बड़े-बड़े पेड़ और पत्थर आकर गिर गए हैं. पापड़ गाड़ में ऊफान पर आने से पुल पर खड़े वाहन और मशीनों को भी नुकसान पहुंचा. तेज बारिश से भटवाड़ी स्थित पापड़ गाड के उफान पर आने से गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ के पुल पर भारी कटाव हुआ है.
उत्‍तराखंड में औसत से 15% ज्यादा बारिशइस मानसून सीजन में देश के कई राज्यों में औसत से काफी ज़्यादा बारिश की वजह से मानसून ने भयंकर कहर बरपाया है. इस साल मानसून ने औसत से 9 दिन पहले 29 जून को ही पूरे देश को कवर कर लिया था. मानसून इस साल सामान्य तिथि 1 जून से 8 दिन पहले 24 मई को ही केरल तट पर पहुँच गया था. भारत मौसम विभाग के पास मौजूद आकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में अब तक 1075 mm से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जो औसत से 15% ज्यादा है.
चमोली के मोपाटा गांव में बादल फटने से तबाहीउत्तराखंड के चमोली जिले की तहसील देवाल के अंतर्गत आने वाले मोपाटा गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई. इस भीषण आपदा में गांव के तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हो गए हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब दो से ढाई बजे के बीच तेज बारिश के साथ बादल फटा. देखते ही देखते मकान और गोशाला मलबे में दब गए. करीब 15 से 20 मवेशियों के दबने की आशंका जताई जा रही है.
गांव में चारों ओर मलबा फैला हुआ है और लोग दहशत में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं. सीडीओ चमोली अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि जनपद चमोली की तहसील देवाल के ग्राम मोपाटा में देर रात अतिवृष्टि की सूचना मिली है. इसके कारण एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है. इस दौरान 2 लोग घायल हो गए और 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं और राहत कार्य जारी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago