बागेश्वर में बादल फटने से दो महिलाओं की मौत, तीन लोग लापता

पौसारी गांव में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के पौंसारी गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण एक घर में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। मृतक महिलाएँ बसंती देवी और बछुली देवी हैं। लापता व्यक्तियों में रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र शामिल हैं।
डीएम आशीष भटगाईं और विधायक सुरेश गढ़िया ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में संचार सुविधाओं की कमी से समन्वय बनाने में कठिनाई हो रही है।
क्षेत्रीय नुकसान:
बृहस्पतिवार की रात कपकोट क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण जगथाना मार्ग और बैसानी से आगे सड़क पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई है।
मालूखेत मैदान के पास सड़क का 20 मीटर से अधिक हिस्सा ध्वस्त हो गया।
चचई की पम्पिंग योजना बह गई।
ग्राम सुमटी में किसानों की जमीन धस गई और ग्राम बैसानी में प्रेम सिंह के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
कई खेत और मकान मलबे में दब गए हैं।
पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश:पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश और मलबा आने के कारण 25 से अधिक सड़कें बंद हैं। जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालयों में अवकाश घोषित किया। धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, प्रशासन ने लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी है।
चंपावत में बारिश का कहर:चंपावत जिले में 12 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश का आदेश दिया गया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

7 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

48 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

1 hour ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago