देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, नैनीताल ,चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन्हीं जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की भी संभावना है।
21 जुलाई तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टरुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का पूर्वानुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा।
देहरादून में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टीदेहरादून में भी मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और काले घने बादल छा गए।
देहरादून में हुई झमाझम बारिशदेहरादून में शाम के समय झमाझम बारिश हुई और उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली। हालांकि कुछ देर की बारिश ने देहरादून में जनजीवन अस्त-वयस्त कर दिया। शहर में कई स्थानों के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जल भराव हो गया, जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
उत्तराखंड में नदी नालों का जलस्तर बढ़ाजिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया है कि वह अपने स्तर से जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश के आदेश का पालन करना सुनिश्चित करें। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके साथ ही कहा गया है कि नदी नालों का जलस्तर बढ़ने पर उनके किनारे ना जाएं।
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…