इस्कॉन द्वारा आयोजित रथ यात्रा में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
देहरादून, । ओएनजीसी कम्युनिटी हॉल में इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा का श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा में सहभागिता करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के पावन विग्रहों के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान जगन्नाथ की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है।
इस अवसर पर इस्कॉन के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…