Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली और तेज तूफान की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम बेहद खराब रहने के आसार हैं।मौसम विभाग ने चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इस दौरान तेज़ से अत्यंत तेज बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।सतर्कता बरतने की सलाहमौसम विभाग के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक जलभराव, छोटे नालों और बरसाती गधेरों का जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन तथा सड़कें बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
शासन ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रखने और लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

8 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

10 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

17 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago