ग्राफिक एरा में इनक्यूबेशन प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण शुरू –

देहरादून, । ग्राफिक एरा में इनक्यूबेशन लीडर्स व शिक्षकों को स्टार्टअप्स के निर्माण, विस्तार और नवाचार आधारित इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की आधुनिक तकनीक के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज से इनक्यूबेटर मैनेजर ट्रेनिंग दी जाएगी। पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (पीटीसीयूएल) के कंपनी सचिव डॉ अरुण सभरवाल ने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उद्यमी बनने के लिए केवल बड़ा सपना देखना पर्याप्त नहीं, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का सही प्रबंधन, धैर्य और व्यावहारिक सोच भी आवश्यक है। स्टार्टअप का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि समाज और देश की वास्तविक समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर व टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि  इन्क्यूबेशन मैनेजर स्टार्टअप्स और नवाचार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनकर युवाओं को बिजनेस प्लान, निवेश, उद्योग से जुड़ाव और बाज़ार तक पहुंच बनाने में मार्गदर्शन देंगे। सही दिशा और आवश्यक संसाधनों से उत्तराखंड का नवाचार एवं उद्यमिता इकोसिस्टम सशक्त होगा।
इस दो दिवसीय आईएमटी में आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रतिभागियों को इनक्यूबेशन की मूल अवधारणाओं, बिज़नेस मॉडल, निवेश एवं आय के स्रोत जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टीबीआई और स्टार्टअप उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, टीबीआई की सीईओ सरिश्मा डांगी, डॉ दिव्या राजपूत, डॉ, शिवाजी धवाड, खुशबू वर्मा और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

40 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago