उत्तराखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Dehradun: उत्तराखंड में आज मौसम जोरदार करवट बदलेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 11 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक आज रविवार को कई जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। इस दौरान भारी बारिश के साथ- साथ आकाशीय बिजली में चमकेगी। चारधाम यात्रा में भी तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है।मौसम विज्ञान के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में मानसून सक्रिय है। अगले 10 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। वहीं पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान मौसम विभाग ने इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि वहीं तेज बारिश के चलते मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।बारिश की संभावना वाले जिलेगढ़वाल मंडल: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में बारिश की संभावना है।कुमाऊं मंडल: पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में भी बारिश हो सकती है।तापमानदेहरादून में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मसूरी में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।चारधाम में तापमानबात करें बद्रीनाथ की तो यहां आज अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस है। वहीं केदारनाथ में आज न्यूनतम तापमान माइनस में है। इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री में भी न्यूनतम तापमान माइनस में ही होगा।बर्फबारीआपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं।सुझावबारिश के दौरान गाढ़-गदेरों के आसपास खड़े न हों। वहीं चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को हिदायत देते हुए कहा कि बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, इसलिए गर्म कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री अपने साथ रखें। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks