सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्यकरें,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

मसूरी काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी नगर पालिका सभागार में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, एमडीडीए तथा वन विभाग,जल निगम, पेयजल जिला प्रशासन तथा नगर पालिका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मंत्री ने मसूरी में पानी की समस्या के संबंध में अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित किए जाने को लेकर जल संस्थान और जल निगम को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मसूरी के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की किसी प्रकार की कमी ना हो यह सुनिश्चित कर तत्काल निराकरण किया जाये। मंत्री ने मसूरी में पर्यटकों की अधिक संख्या में देखते हुए अतिरिक्त शौचालय का निर्माण किए जाने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर माल रोड़ में बनाए गए शौचालय को शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी में अंडर ग्राउंड बिजली के लेकर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शासन को एस्टीमेट भेजने के दिए निर्देश।मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को एक निर्धारित समय तय कर कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुनने के निर्देश। उन्होंने आवास निर्माण में मसूरी वासियों को आ रही समस्या वन विभाग के अधिकारियों को सर्वे का कार्य तेजी से भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी में क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और ब्लॉक लाइन को तुरन्त दुरस्त करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए मसूरी गांधी चौक से जीरो पॉइंट तक बिछाई जा रही टाइल बिछाये जाने के कामों को तेजी से करने के भी निर्देश दिए तथा लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को उनकी सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस के अधिकारियों और संभागीय विभाग के अधिकारियों को बेवजह जाम लगाने वाले पर सख्त कार्यवाही और परमिट निरस्त करने भी निर्देश दिए। मंत्री ने मॉल रोड़ में सौंदर्यकरण के कार्य तथा सीवर लाइन कार्य कैमलबैक रोड़ में एसटीपी निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को किया जाए। मंत्री ने सभी अधिकारियों को मसूरी में प्रस्तावित तथा चल रहे विकास कार्यों में तेजी से कार्य करने ओर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए और माल रोड में प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही पर सख्त कार्यवाही करने को भी निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है और यहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं यहां की सुविधाओं के लिए आज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और 15 दिन के भीतर कार्यवाही करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि मसूरी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त पर्यटक स्थल है और इसकी सुंदरता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मसूरी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते है। उन्होंने कहा मसूरी में बिजली, पानी, पार्किंग शौचालय इत्यादि सभी व्यवस्थाएं सुव्व्यस्थित हो इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर एडीएम जयभारत सिंह, मसूरी डीएफओ अमित कंवर, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, सतीश डोढ़ियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीणग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

23 minutes ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

42 minutes ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

7 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

7 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

7 hours ago