महाराज ने आपदा प्रभावित ग्राम सुकई के परिवारों को राहत सामग्री वितरित की – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून/पौड़ी,विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह आयी आपदा से प्रभावित परिवारों को क्षेत्रीय विधायक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके पुत्र भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत ने राहत सामग्री का वितरण किया।
विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह 22 मई को आयी आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए थे। उस समय क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तुरंत एक्शन लेते हुए 24 घंटे से भी कम समय में पीडब्ल्यूडी एवं एनएच के मार्गों को खुलवा कर यातायात सुचारू करवाने के साथ-साथ मौके पर अपने पुत्र भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत को भेजकर प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया था। इतना ही नहीं उन्होंने सुकई के 30 प्रभावित परिवारों को मानक के अनुसार तात्कालिक मदद के तौर पर 2500 से लेकर 5000 रुपए तक की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाने के अलावा कुण्जोली में भगत सिंह जिनका मकान आपदा की चपेट में आ गया था को गृह अनुदान धनराशि के रूप में ग्यारह हजार पांच सौ एवं आनन्द सिंह को छह हजार रुपए की धनराशि भी दिलवाई। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके पुत्र भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत ने सुकई पहुंच कर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण कर विभागीय अधिकारियों को प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
श्री महाराज ने बताया कि सुकई गांव की लघुडाल खंड द्वारा पंपिंग सिंचाई योजना के पाइप से गांव के ऊपर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की मांग थी ताकि उस पानी का उपयोग पीने के लिए किया जा सके। इस योजना के मूल स्रोत पर नदी के किनारे विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर से पुलिया निर्माण स्नानागार, पुस्ता, संपर्क मार्ग, चैकडैम और सीसी मार्ग सहित 15 योजनाओं के प्रकरण दैवीय आपदा से स्वीकृति हेतु गतिमान हैं।
राहत सामग्री वितरण के दौरान श्री महाराज के साथ उनके पुत्र भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या देवी, सुकई के प्रधान संदीप सिंह नेगी, तहसीलदार आनंद पाल, विकासखंड अधिकारी जयपाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

1 hour ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

7 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

7 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

7 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

10 hours ago