एंडोस्कोपी पलेक्सी कैमरे से सुरंग में फंसे मजदूरों का वीडियो जारी
मुख्यमंत्री ने कहा, सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा
सिलक्यारा। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फ़ोटो भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मनोयोग से बचाव कार्य मे जुटी है। जल्द सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जल्द अंजाम तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रमिकों के परिजन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं, उन तक भी श्रमिकों की कुशलता की सूचना भेजी जाए। इसके लिए वीडियो और फ़ोटो भी भेजी जाए ताकि परिजनों का हौसला कायम रहे।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…