बलात्कार के आरोपी पिता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार





देहरादून। एक महिला ने अपने पति पर अपनी ही बेटी के साथ  दुष्कर्म का करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी व्‍यक्ति को गिरफ्तार करर लिया है। मामला थाना रायपुर का है।पुलिस के अनुसार वादिनी नें थाना रायपुर आकर तहरीर दी वह अपने बच्चो के साथ सौड़ा सरोली चांदनी चौक रायपुर में रहती है। उसके पति एयर फोर्स में 4 क्लास कर्मचारी है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है, जो आजकल छुट्टी में घर आये हुए थे, उसके द्वारा आज सुबह 6 बजे उनकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया, जब ये उनकी बेटी द्वारा उन्हें बतायी गई तो वादनी का पति घर से फरार हो गया।
उनकी बेटी द्वारा उन्हें बताया कि उसके पिता द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर पहले भी इस प्रकार का कृत्य किया था, तथा डर के कारण उसने ये बात किसी को नही बतायी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दाखिला तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 501/23 धारा  376/377/506 भादवी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम  में अभियोग पंजीकृत किया गया।  अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सोमवार को आरोपी पिता को सौडा सरोली निकट शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,  न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

34 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

56 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago