Categories: hindiUttarakhand

बारशि रुकते ही अल्मोड़ा के जंगलों आग ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में वनाग्नि से बड़ा हिस्सा स्वाहा – Uttarakhand

As soon as the rain stopped, the forests of Almora caught fire, a large part of Uttarakhand was destroyed by forest fireइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ वनाग्नि की घटनाएं फिर सामने आने लगी है। इस बार अल्मोड़ के स्याल्दे ब्लॉक मुख्यालय से सटे कैहड़गांव, छानी और खटलगांव के जंगल आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि वन कर्मियों के प्रयास और बारिश होने से वनाग्नि पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम कैहड़गांव, छानी और खटलगांव के जंगलों में एकाएक आग धधक उठी।एक साथ तीन-तीन जंगलों में आग लगने से हड़कंप मच गया। देर शाम तक आग धधकती रही।सूचना पर वन विभाग की टीमें आग बुझाने के लिए पहुंच गईं, लेकिन तेज हवाओं ने आग को और अधिक भड़का दिया। इससे आग बुझाने के प्रयास नाकाफी साबित हुए। कुछ ही देर में आग ने जंगलों के बड़े हिस्से को आगोश में ले लिया। इस दौरान क्षेत्र में आंधी और तूफान शुरू हो गया। इससे वन कर्मियों की आस जग गई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई।इससे तेजी से फैल रही आग बुझ गई। इससे वन विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। रेंजर वन प्रभाग तामाढौन राकेश रत्नाकर कहते हैं कि वन विभाग को इन दिनों ऐप के माध्यम से आग लगने की सूचना और लोकेशन तत्काल मिल जा रही है। इससे टीमें मौके पर पहुंचकर वनाग्नि की रोकथाम कर रही हैं। जंगलों में लगी आग को बुझा लिया गया था।पराली की आग गोशाला तक पहुंची, दो मवेशी जिंदा जलेबागेश्वर में खेतों में गेहूं की पराली से फैली आग ने गोशाला को चपेट में ले लिया। इसमें गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुधारू गाय तथा बछड़ा जिंदा जल गए। गोशाला से सटे घर की खिड़की से आग आवासीय कमरे में भी घुस गई। सामान भी जल गया है। रवाईंखालक्षेत्र के फटगली ग्राम पंचायत के कनार तोक निवासी ललित चंद्र की गोशाला राख गई है।गोशाला में बंधी गाय तथा बछड़ा जिंदा जल कर मर गए हैं, जबकि उनके आवासीय मकान को भी आग से क्षति पहुंची है। उनकी पत्नी नेहा चंद्र खेतों में काम करने गई थी। उसके दो छोटे बच्चे स्कूल गए थे। घर लौटने तक सबकुछ राख हो गया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी फेंका।घंटों की मशक्कत के बाद आग नियंत्रित हो सकी। इसमें गोशाला में रखी सूखी घास तथा अन्य सामान भी जल गया है। आग से अल्मारी आदि भी जली हैं। राजस्व उप निरीक्षक पूरन लाल वर्मा ने कहा कि अग्निकांड का निरीक्षण कर लिया गया है। रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी।.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago