मुनिकीरेती डैक्कन वैली निवासी कैफे व रिज़ॉर्ट संचालक नितिन देव हत्याकांड के पीछे थी पुरानी रंजिश ! बलात्कार व पोस्को से जुड़ा है मामला – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश तपोवन क्षेत्र का बहुचर्चित हत्याकांड नितिन देव हत्याकांड का टिहरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।
07 मई 2025 मुनिकीरेती के डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में ( हाईड आउट कैफे एवं जीवन उत्सव रिज़ॉर्ट) के संचालक नितिन देव की अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते पुलिस टीम पर जल्द घटना का खुलासा करने का दबाव था , इसलिए तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इन्वेस्टिगेशन, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, व आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के साथ-साथ 6 विशेष टीमें गठित कर अन्तर्राज्यीय स्तर पर दबिश दी गई।
“जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस सुनियोजित हत्या की साजिश देहरादून जेल में रची गई थी। ”
नितिन द्वारा विपिन के खिलाफ एक बलात्कार और पोक्सो के मामले में सख्त पैरवी की गई थी, जिससे वह जेल गया। इसी बात को लेकर विपिन ने बदला लेने की ठान ली।
वहीं उसकी मुलाकात कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह से हुई, जिसके माध्यम से हत्या की सुपारी बिहार निवासी अपराधी बिमलेश उर्फ विकास तक पहुंचाई गई।
विपिन नैय्यर ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर साजिश को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली व ऋषिकेश में बिमलेश से कई बार मुलाकात की और दो शूटरों को मृतक के पड़ोस में डैक्कन वैली के फ्लैट में फर्जी आईडी पर ठहराया गया।
शूटरों ने मृतक की गतिविधियों की कई दिनों तक रेकी की और अंततः हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
टिहरी पुलिस द्वारा की गई सतत एवं गहन विवेचना के दौरान मोबाइल सर्विलांस, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और फील्ड सूचना संकलन के माध्यम से दिनांक 16 मई 2025 को अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश, सुपारी कनेक्शन तथा अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की पुष्टि की है।
जनपद टिहरी पुलिस द्वारा अल्प समय में किए गए इस उत्कृष्ट अनावरण के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹50,000 की नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। साथ ही फरार शूटरों व अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी SSP टिहरी को दिए ।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago