हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल –

अल्मोड़ा,  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों तथा मृतक को खाई से बाहर निकाला।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को हरणा-शीतला मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला तथा पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आल्टो कार संख्या UK04TA2441 में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में किशोर कुमार (35) और कैलाश राम (46) घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीमों ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए खैरना अस्पताल भिजवाया।वहीं, हादसे में आनंद राम (55), पुत्र डूंगर राम, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

12 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

12 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

13 hours ago