देहरादून, अमेरिका की केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा के छात्रों को जीआईएस और रिमोट सेंसिंग के जरिए टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट शहरों के विकास की जानकारी दी। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज स्मार्ट शहर और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सत्र में केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज की डीन प्रो. मैंडी मुनरो-स्टासिक ने कहा कि जीआईएस, रिमोट सेंसिंग और जियोएआई जैसी तकनीकें पर्यावरणीय बदलावों को समझने और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। छात्रों को इन तकनीकों से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है। केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज में इंटरनेशनल प्रोग्राम्स के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. एंड्रयू पेपर ने कहा कि जीआईएस और रिमोट सेंसिंग के जरिए छात्र सैटेलाइट डेटा की मदद से पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। एआई के इस्तेमाल से इन आंकड़ों का विश्लेषण अधिक तेज और प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। केंट स्टेट यूनिवर्सिटी लायजन ऑफिस की डायरेक्टर ज्योत्सना मिश्रा और यूनिवर्सिटी रिप्रेजेंटेटिव आस्था मेहेंदिरत्ता ने शैक्षणिक सहयोग और छात्रों के लिए उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर चर्चा की। सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और केंट स्टेट यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ कीरत कुमार गुप्ता, डॉ दीपशिखा शुक्ला, सूचित अरोड़ा शिक्षक-शिक्षक एवं छात्र-छात्र शामिल रहे।
Cyber Fraud: पेट्रोल पंप की मशीन से निकाली ठगी की रकम, दो प्रतिशत कमीशन लेकर…
उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, 8 लोग फंसे; रेस्क्यू शुरू | Uttarkashi…
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…