देहरादून। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए ग्रीनएज इंडिया रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए लिथियम बैटरी निर्माण के क्षेत्र में प्रवेश किया है। कंपनी का कहना है कि ऊर्जा भंडारण (एनर्जी स्टोरेज) समाधानों की बढ़ती आवश्यकता और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर यह रणनीतिक कदम उठाया गया है।
कंपनी पिछले 15 वर्षों से सौर ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय है और सोलर उत्पादों व सेवाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को समाधान उपलब्ध करा रही है। अब कंपनी ने लिथियम बैटरी निर्माण के साथ सोलर डिज़ाइनर लाइट्स की नई श्रृंखला भी बाजार में उतारी है, जिससे घरेलू, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ताओं को आधुनिक ऊर्जा समाधान उपलब्ध होंगे।
कंपनी के प्रतिनिधि दिलीप प्रधान ने बताया कि स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिथियम बैटरी निर्माण शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी नई तकनीकों को अपनाकर ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों के अनुसार देश में सोलर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लिथियम बैटरियों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में नए निवेश और विनिर्माण गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ तकनीकी विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…