हरिद्वार में नियमों की धज्जियां उड़ा रही 80 लग्जरी बसों का चालान, 12 बसें सीज, एक में मिली अलग-अलग नंबर प्लेट – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: हरिद्वार में मानकों के विपरीत संचालित हो रही लग्जरी स्लीपर बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। दो दिनों तक चले विशेष अभियान में 80 बसों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 12 बसों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा 15 बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है।
शिकायतों के बाद चला विशेष अभियान
परिवहन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई लग्जरी बसें बिना निर्धारित बस स्टॉप के हाईवे पर सवारियां भर रही हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) निखिल शर्मा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
तकनीकी जांच में मिलीं गंभीर खामियां
एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में और संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन की मौजूदगी में विभिन्न मार्गों पर संचालित लग्जरी बसों की परमिट शर्तों, फिटनेस, तकनीकी मानकों और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई बसों में गंभीर तकनीकी और प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आईं।
एक बस में आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट
अभियान के दौरान एक लग्जरी बस में आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी मिली। इस गंभीर अनियमितता पर एआरटीओ नेहा झा ने बस को तत्काल सीज कर दिया। चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए बस का फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भी की गई।
यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं
 
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों, परमिट शर्तों या मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों का संचालन सभी वैधानिक प्रावधानों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें, ताकि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

25 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

46 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago