Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ों की रानी मसूरी, यमुनोत्री धाम और टिहरी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं, निचले इलाकों में आंधी तूफान चला। उधर, पहाड़ में बदले मौसम का असर मैदान में भी देखने को मिला। मैदानी इलाकों में चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दी।प्रदेश के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी।तीन दिन से खूब आग उगल रहा सूरजशनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री रहा था। आज भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।यह रहा तापमानशहर अधिकतम न्यूनतमदेहरादून 40.5 24.4पंतनगर 39.9 26.5मुक्तेश्वर 26.9 16.8नई टिहरी 28.4 16.4
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…