ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्णरूप से,31 मई 2024 तक बंद रखने के निर्देश , जिलाधिकारी – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून ,(जि.सू.का), सरकार द्वारा चारधाम यात्रा- 2024 को व्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा के संचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु 31 मई 2024 तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्णरूप से बंद रखने के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सांय देहरादून रोड ऋषिकेश पुलिस थाना परिसर में टूर आपरेटर्स एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी व धर्मशाला आदि के पदाधिकारी/प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्था में सहयोग बनाने की अपेक्षा की।चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढती संख्या एवं मौसम विभाग की चेतावनी तथा अन्य यात्रा जनपदों से यात्रियों को निर्धारित संख्या में भेजे जाने के अुनरोध पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑफलाईन पंजीकरण 31 मई 2024 तक बंद किए गए हैं, जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने टूर एवं टैªवल्स, होटल, धर्मशाला के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा संचालन के सम्बन्ध में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए व्यवस्थित यात्रा संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। ऋषिकेश में यात्रा संचालन के कार्यों में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान टूर एवं टेªवल्स के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रदेशों के दुरूस्त ग्रामीण क्षेत्रों से पंहुचे यात्रियों का समस्या पर विशेष ध्यान रखा जाने की जरूरत है। जिस पर जिलाधिकारी ने उनके सुझाव को शासन के सम्मुख रखने की बात कही।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैम्प, आईएसबीटी ऋषिकेश तथा यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यववस्थाएं देखी। उन्होंने सम्न्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु सभी मूलभूत सुविधा पेयजल, भोजन, शौचालय, स्थलों पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण समुचित व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि चाराधामों से सूचना आती है उसी अधार पर सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है, जिसका परिपालन कराया जा रहा है, यात्रियों को वार्तालाप कर निवेदन किया जाएगा। यदि कोई उपद्रव एंव अन्य गतिविधि करता है जिससे कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़े तो सम्बन्धित के विरूद्ध कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।इस इवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विराल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार, सहायक निदेश सूचना बी.सी नेगी, सहायक संभागीय अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, मोहित कोठारी, अध्यक्ष नवीन चन्द रमोला, पूर्व अध्यक्ष सुधीर राही, संजय शास्त्री, निर्वतमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पंकज शर्मा, रवि कुमार जैन, सहित अन्य टूर एवं टेवल्स/यातायात, धर्मशाला आदि के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

4 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

5 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

17 minutes ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

48 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

50 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

1 hour ago