जनपद चमोली :फूलों की घाटी में घूमने आये पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट के आरोपी (अमृतसर ,पंजाब निवासी) 24घंटे में गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

जनपद चमोली ; गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपने दो पुरुष व दो महिला साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे।
जहाँ दिनांक 19/20.06.2025 की रात्रि करीब 12 बजे घांघरिया स्थित लक्ष्मण गंगा नदी पर बनी पुलिया के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया व उन सभी के साथ लाठी-डंडों व पत्थरों से मारपीट की।
प्रेम कुमार की जेब से पर्स व उसमें रखे 3000 रुपये,उनके कॉलेज पहचान पत्र की भी फोटो खींच कर अपने पास रख दी व धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो वे कॉलेज आकर गोली मार देंगे।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पर्यटकों के मोबाइल फोन छीन , जबरदस्ती कोड पूछकर कुल 47,000 रुपये गूगल पे/फोन पे के माध्यम से किसी अज्ञात नंबर पर ट्रांसफर करवा दिए। महिला साथियों के साथ भी अभद्रता भी की ।जिसकी रिपोर्ट पर्यटकों ने थाना गोविन्दघाट पर तुरंत मुकदमा दर्ज करवाया गया व अपराध संख्या 02/25 धारा 309(4), 74, 351(3), 352 BNS के तहत पंजीकृत किया गया।
जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह, चौकी प्रभारी घांघरिया को सौंपी गई।
जांच व धरपकड़ के बाद दिनांक 21.06.2025 को, लूट की घटना में शामिल तीनों शातिर अभियुक्तों को घांघरिया बायपास रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5)b BNS की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया माल, जिसमें ₹18000 रुपये नगद और 01 आईफोन शामिल है, बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी पुत्र बलजिंदर सिंह (उम्र 30 वर्ष), राजेंद्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह (उम्र 21 वर्ष), और वंशदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह (उम्र 20 वर्ष)* के रूप में हुई है। ये तीनों निवासी टीमोंवाल, थाना ख़लचिया, जनपद अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks