Categories: hindiUttarakhand

गुस्से में वोटर्स! उत्तराखंड निकाय चुनाव का किया बहिष्कार, 400 में पड़ा मात्र एक वोट – Uttarakhand

Angry voters! Boycotted Uttarakhand civic elections, only one vote was cast out of 400इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025 में एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील कर रहा है, तो वहीं कुछ इलाकों में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. ऐसे ही एक मामला देहरादून नगर निगम के केसर वाला क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर 400 करीब वोटर हैं, लेकिन दोपहर बाद तक भी सिर्फ एक ही वोट पड़ा.देहरादून मालदेवता क्षेत्र के केसर वाला में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. स्थानीय लोगों की मानें तो इस इलाके में करीब 400 मतदाता हैं, लेकिन सुबह से केवल एक ही व्यक्ति वो वोट डाला है. स्थानीय निवासी दीपू कोठारी ने बताया कि केसर वाला क्षेत्र की जनता बेहद नाराज है, इसलिए उन लोगों ने मतदान बहिष्कार का फैसला लिया है.लोगों की मर्जी के बगैर निगम क्षेत्र में जोड़ा: दीपू कोठारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के मर्जी के बिना केसर वाला को देहरादून नगर निगम में जोड़ा गया है. नगर निगम के शामिल होने के बाद केसर वाला को कोई सुविधा भी नहीं मिली. क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की लंबे समय से मांग है, लेकिन अब तक कोई नगर निगम का व्यक्ति यहां देखने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि वैसे भी यह ग्रामीण क्षेत्र है. इसे नगर निगम में जोड़ने की कोई जरूरत नहीं थी.पक्की नहीं हो सकी सड़क: इसके अलावा दूसरा विषय केसर वाला क्षेत्र के अंदरूनी इलाके से होकर जाने वाली सड़क है, जो की कैंट क्षेत्र में पड़ती है. स्थानीय निवासी दीपू कोठारी ने बताया कि पिछले चुनाव में जब यहां पर बड़े-बडे़ नेताओं ने चक्कर लगाए तो उन्होंने वादा किया था कि इस सड़क को पक्का बनाया जाएगा, लेकिन अब तक सड़क को पक्का नहीं किया गया.नाला भी बना दिक्कत: इसके अलावा केसर वाला क्षेत्र के बीचों-बीच होकर जाने वाला एक नाला भी क्षेत्र की जनता की नाराजगी का एक कारण है. उन्होंने बताया कि यह नाला क्षेत्र की बसावट वाले इलाके के बीच और सड़क से भी गुजरता है, लेकिन आज तक कोई इसकी सुध लेने नहीं आया.इसके बाद लोगों ने फैसला लिया कि निकाय चुनाव में मतदान न करना ही बेहतर फैसला है. उन्होंने बताया कि यहां पर तकरीबन 400 लोगों की वोटिंग होनी थी, लेकिन उसमें से केवल एक-दो लोगों ने ही मतदान किया है. वो भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने मतदान किया है जो कि अब यहां से बाहर रहते हैं. केवल मतदान करने यहां आए थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

16 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

21 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

25 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

37 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

58 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

1 hour ago