कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग मतदान कर लोगों को किया प्रेरित, लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज निकाय चुनाव के दृष्टिगत लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवसर के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 (विजय कॉलोनी ) बूथ संख्या 77, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कालीदास रोड़ में अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी एवं परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को प्रेरित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ने कहा मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। एक जागरूक मतदाता ही अपने राज्य और देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है।” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति और एक आम नागरिक की वोट की ताकत एक बराबर है। उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा मय है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निकाय चुनावों में प्रदेशभर में ताबड़तोड़ जनसभाओं ने निकाय चुनाव में प्रभावशाली रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अधिकाशं नगर निगमों नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा की की जीत निश्चित है। इस दौरान मंत्री ने मतदान केंद्र पर अन्य लोगों से बातचीत की और सभी को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

25 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

52 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

1 hour ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

2 hours ago