स्वास्थ्य व जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित हुए अनिल सती





“उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2024” से सम्मानित हुई राज्य की कई हस्तियां
देहरादून। उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब ने देहरादून में उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2024 का आयोजन किया। जिसमें लोकसंस्कृति, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, जनसेवा, फ़िल्म निर्माण, सामाजिक कार्यों, कला-साहित्य, आरटीआई, के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली हस्तियों को समान्नित किया गया। स्वास्थ्य व जनसंपर्क के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले अनिल सती उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। अनिल सती वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के टीबी अनुभाग में आईईसी अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं।
अनिल सती करीब 20 वर्षों से जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वह पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) से जुड़े हुए हैं। अनिल सती पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव भी हैं। विगत वर्ष जनसंपर्क के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अनिल सती इसके साथ ही जनहित से जुड़ी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के जन जागरूकता कार्यक्रमों (टीबी, एड्स, नशा मुक्ति, स्वच्छता) में भी सक्रियता से योगदान देते रहते हैं। अनिल सती उत्तखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की जनसंपर्क टीम में भी कार्य कर चुके हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

20 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

41 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago